Prabhat Times
- ग्रुप वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ प्यार और मिलझुल के रहने का सन्देश दिया
जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के मुख्य कार्यालय में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के छात्रों ने ‘वैलेंटाइन-डे’ मनाया। स्कूल द्वारा छात्र सज्ज धज्ज कर आए थे।
जिसमें लड़कियों ने लाल रंग की फ्रॉक्स डाल, मानों परियों जैसी लग रही थी, और लड़के राजकुमार बन कर आये थे।
जिसमें ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को इस दिन का महत्त्व और सब के इकठे होने का मूल कारण बताते हुए कहा की यह दिन उनकी जिंदगी के सबसे प्रियजनो जैसे की उनके माता – पिता, भाई बहन और गुरुजनो के साथ मिलझुल कर मनाने का दिन है, एवं उनसे आशीर्वाद ओर उनका धन्यवाद करने का दिन है, क्योंकि आज हम जो भी है उनके दिए हुए ज्ञान, निर स्वार्थ प्रेम भावना कारण है।
जिसमें ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को गिफ्ट्स में टॉफी, चॉक्लेट आदि बाँट कर अपने माता पिता और गुरुजनो का नाम रोशन करने को प्रेरित किया।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












