Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़(heat wave alert for punjab for two days weather) पंजाब में अगले कुछ दिनों के लिए शुष्क मौसम रहने वाला है।

पंजाब समेत हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

आने वाले 4-5 दिन में इन क्षेत्रों में भारी गर्मी पड़ेगी और हीट वेव चलेगी.

मौसम विज्ञान के चंडीगढ़ केंद्र ने यह एडवायजरी जारी की है.

मौसम विभाग ने एडवायजरी में कहा है कि आने वाले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा.

इस दौरान चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में पारा 4 डिग्री तक बढ़ेगा और ऐसे में दक्षिणी हरियाणा और पंजाब, चंडीगढ़ में पारा 46 डिग्री तक जा सकता है.

16, 17 मई को हीट वेव का अलर्ट

इस कारण सूबे में 16 व 17 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग की मानें तो इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

ऐसे में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री और उत्तरी पंजाब के हिस्सों में 41-44 डिग्री तक तापमान रह सकता है।

इस कारण हीट वेव चलेगी और लोगों को इससे बचने की सलाह दी गई है।

विभाग ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि लोग तेज धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने और सिर को कपड़े, टोपी और छतरी से ढक कर रखें।

विभाग के अनुसार 4-5 दिन लगातार मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी।

ये बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है, इसलिए उनको इससे विशेष रूप से बचने की जरूरत है।

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के कुछ स्थानों में बारिश के चलते तापमान में बदलाव जरूर देखने को मिला है।

बठिंडा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है।

इसी तरह पटियाला में 39 डिग्री, समराला में 39.1 व मोहाली में 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

पिछले कुल एवरेज अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री तापमान में कमी आई है।

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————–

अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान ने मंदिर में टेका माथा, वीडियो

————————————————————–

मां का जागरण… अरे द्वारपालों… कन्हैया से कह दो…देखें वीडियो

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

—————————————————-

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1