Prabhat Times
झज्जर। पति-पत्नी और वो..। यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि उस नव विवाहिता बैंककर्मी महक कथूरिया की हत्या का मामला है, जिसे उसका पति अपनी कार में सुनहरे सपने दिखाता हुआ उसके मायके हांसी से गुरूग्राम के लिए चला था, लेकिन यहां झज्जर जिले के बादली कस्बे के पास ही बीच सड़क उसने उसी पत्नी को खौफनाक मौत दे डाली.
दरअसल, वेलेंटाइन डे पर रविवार की शाम को यह घटना पेश आई. आरोपी पति अंशुल धवन ने खुद को पाक साबित करने के लिए लूट का ड्रामा भी रचा,लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं चला और जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसके अपनी एचडीएफसी बैंक की डिप्टी मैनेजर पत्नी महक की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया. ऐसे में हम आपक वो बातें बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से शातिर पति की पोल खुल गई.
दरअसल, हत्या के पीछे राज क्या है, इस बात का तो पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन यहां बादली थाने में हुई प्रेसवार्ता के दौरान थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने इतना हीं कहा कि फिलहाल आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस रिमांड पर ही इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ पाएगा.
जानकारी के अनुसार, रविवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस को डॉयल नम्बर-112 पर सूचना मिली कि बहादुरगढ़ के बादली के गांव पाहसौर के पास एक कपल के साथ लूट की वारदात हुई है और इसमें महक नामक विवाहिता की मौत भी हो गई है. शव उसका साथ लगते रजवाहे में पड़ा है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पहले तो पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया साक्ष्य जुटाए. बाद में इस पूरे घटनाक्रम के बारे में वहीं पर मौजूद महक के पति अंशुल ने जानकारी दी. अंशुल गुरूग्राम में सीए का काम करता था. वहीं, उनकी पत्नी महक भी गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर थी.
पुलिस को उस समय मृतका महक के पति अंशुल ने अपने साथ हुई लूट का ड्रामा रचा. थाना प्रभारी सुरेश के अनुसार, आरोपी पति ने बताया कि कुछ लोग आए और उन्होंने उनकी गाड़ी रुकवा कर उनके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी की हत्या कर डाली और गाड़ी लूट कर ले गए.
लुटेरों के बारे में नहीं बता पायाः अंशुल धवन ने पत्नी के मर्डर के बाद ड्रामा किया. पुलिस को कहा कि कुछ लोगों ने गाड़ी रुकवाई और लूटपाट और मारपीट की. माथे पर चोट के निशान भी दिखाए. हालांकि, जब पुलिस ने लुटेरों के बारे में पूछा तो वह उनके हुलिये और वारदात के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाया.
प्लानिंग के तहत रास्ता बदलाः अंशुल धवन ने घटना को अंजाम देने के लिए सुनसान रास्ता चुना. जबकि आम तौर पर गुरुग्राम जाने के लिए यह रास्ता नहीं लिया जाता है. उसकी कार बादली मे बहादुरगढ़ रोड पर सुनसान जगह मिली. पास में सूखा हुआ रजबाहा था और ईंट भट्ठे थे. उसने जानकर यह रास्ता चुना, ताकि कोई उसे ना देख पाए. इस पर भी पुलिस को अंशुल कोई जवाब नहीं दे पाया. आरोपी ने झज्जर-बादली मार्ग से 100 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर हत्या कर अंजाम दिया था. अंशुल हिसार से गुरुग्राम के लिए निकला था.
मायके वालों को बाद में दी सूचनाः घटना वाले दिन महक हांसी में अपने मायके गई थी. वहां पर कुछ देर रुकने के बाद दोनों कार में गुरुग्राम के लिए निकले. शाम को छह बजे के आसपास दोनों मायके से निकले और फिर अंशुल ने महक की मौत की जानकारी नहीं दी. बात में 10 बजे परिजनों ने मायके वालों को बताया. हालांकि, घटना दो घंटे पहले हो चुकी थी,
अंशुल की कहानी विरोधाभासीः 16 फरवरी को अंशुल को पुलिस मौके पर ले गई तो क्राइम सीन रीक्रिएट करने की कोशिश की, लेकिन अंकुश की कहानी मौके से मेल नहीं खा रही थी. क्योंकि मौके पर लूटपाट के कोई निशान नहीं मिले. अंशुल को पत्नी महक की फोन पर आने वाले अननॉन कॉल्स और मैसेज से आपति थी. इस वजह से वह पहले से प्लानिंग के तहत आय़ा था. उसकी गाड़ी में कैंची और गलव्स थे. महक की बहन श्रुति ने बताया कि वह जानबूझकर गलत रास्ते पर गाड़ी ले गया था.
पूरी तरह से पुलिस को गुमराह करने लगा था
थाना प्रभारी के अनुसार बातचीत के दौरान अंशुल अपनी बात रखते हुए पूरी तरह से पुलिस को गुमराह करने लगा,लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी बातों पर शक की सूई घूमनी शुरू हो गई. तुरन्त वह सख्ती से पूछताछ करने के बाद टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले अपनी पत्नी को गला घोटा और बाद में कैंची से उसके गले पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. महक की हत्या की योजना उसने पहले ही बना रखी थी और कैंची भी वह अपने साथ लेकर चला था.
थाना प्रभारी के अनुसार चार माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी.
थाना प्रभारी के अनुसार चार माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी.पता यह भी चला है कि महक दो माह की गर्भवती थी. थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ में एक बात सामने आई है कि अशुंल को अपनी पत्नी महक के चरित्र पर संदेह था क्योंकि बैंक में होने की वजह से वह फोन पर अपने साथी कर्मचारियों से बातचीत करती थी. इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर डाली. यह भी सामने आया कि अंशुल ने पहले अपनी पत्नी के साथ वैलेंटाईन-डे मनाया और बाद में उसकी हत्या की योजना बना डाली. थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत से रिमांड मिलने के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने ला पाएगी.
कौन थी महक कथूरिया
गौरतलब है कि हांसी के तिकोना पार्क की रहने वाली महक कथूरिया गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर थी. वह बीते पांच साल से बैंक में नौकरी कर रही थी. अहक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार के सेक्टर 33 के रहने वाले अंशुल धवन के साथ हुई थी. दोनों के बीच में अब तक किसी भी तरह के मनमुटाव की बातें सामने नहीं आई थीं. महक दो महीने की गर्भवती भी थी.
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












