Prabhat Times

श्री आनंदपुर साहिब।

  • 650वें प्रकाश पर्व समागमों के हिस्के तौर पर 4 बड़ी शोभा यात्राएं श्री खुरालगढ़ साहिब में होंगी नतमस्तक: हरपाल सिंह चीमा
  • पंजाब सरकार द्वारा 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी के जन्म स्थान के लिए तीर्थ यात्राएं और ज़िला स्तरीय ड्रोन शो करवाए जाएंगे: हरपाल सिंह चीमा
  • 650वीं शताब्दी मौके प्रति ज़िला 6. 5 लाख पौधे लगाने, खूनदान कैंप और कीर्तन समागम करवाने की योजना: हरपाल सिंह चीमा
  • ‘बेगमपुरा’ का संदेश फैलाने के लिए स्कूलों, कालेजों और यूनिवर्सिटियों में युवाओं पर केंद्रित सैमीनार करवाए जाएंगे: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की सब- समिति ने आज यहां श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए साल भर के विस्तृत रोडमैप को अंतिम रूप देने के लिए अपनी दूसरी बैठक की।

इस बैठक में इन समागमों को विश्व स्तर पर ले कर जाने और गुरू साहिब के बराबरी, मानवता एंव भक्ति के संदेश को राज्य के प्रत्येक कोने और इससे बाहर तक पहुंचाने का पक्का अहद लिया गया।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली और विशेष इनवायटी पवन टीनूं ने महीनावार प्रोगरामों के प्रबंधों के बारे में विस्तार से चर्चा की, जिससे यह सुनिश्चित बनाया जा सके कि इन प्रोगरामों में आध्यात्मिक श्रद्धा, शैक्षिक प्रसार और समाज भलाई पहलकदमियों का संतुलित सुमेल हो।

समागमों के आध्यात्मिक पहलू पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ” हमारा उदेश्य इस ऐतिहासिक मौके को ऐसे स्तर पर मनाना है जो समाज पर श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के गहरे प्रभाव को दर्शाता है।

हम यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि प्रत्येक नागरिक, विशेष कर हमारे युवा,’बेगमपुरा’ के संदेश – एक ऐसा समाज जो दुखों और भेदभाव से मुक्त हो- के साथ जुड़े। “

कैबिनेट सब- समिति ने वाराणसी, फरीदकोट, जम्मू और बठिंडा से चार बड़ी शोभा यात्राएं निकालने का निर्णय किया है, जो गुरू जी के पवित्र तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक होंगी।

पंजाब के अलग- अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं को वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी के जन्म स्थान मंदिर के दर्शनों के लिए तीर्थ यात्राओं की सुविधा देने का भी फ़ैसला लिया गया।

गुरू जी का दर्शन नई पीढ़ी तक सार्थक ढंग से पहुंचाने के लिए सब- समिति ने राज्य के स्कूलों, कालेजों और यूनिवर्सिटियों में श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर सैमीनार करवाने की मंजूरी दी।

इस रोडमैप में हर जिले में ड्रोन शो और गांवों में डाक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग के द्वारा नवीनताकारी प्रचार भी शामिल है, जिससे आधुनिक प्रौद्यौगिकी के द्वारा जागरूकता बढाई जा सके।

वातावरण की संभाल और समाज सेवा प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए, कैबिनेट सब-समिति ने 650वीं शताब्दी को समर्पित हर जिले में 6.5 लाख पौधे लगाने की मुहिम शुरू करने के बारे में विचार- विर्मश किया।

साल भर चलने वाले इन समागमों के हिस्के तौर पर सामाजिक सांझ और शारीरिक तंदरुस्ती को उत्साहित करने के लिए राज्य व्यापक खूनदान कैंप, मैराथन, साइकिल रैलियां और विशाल कीर्तन समागम भी करवाए जाएंगे।

इस बैठक में मुख्य मंत्री पंजाब के विशेष प्रमुख सचिव और पर्यटन विभाग के सचिव कुमार अमित, पर्यटन विभाग के डायरैक्टर संजीव तिवाड़ी और डिप्टी डायरैक्टर यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel