Prabhat Times
- शिक्षा मंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लेने के लिए विद्यार्थियों से की बातचीत
- पंजाब शिक्षा क्रांति ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा में लाया सुधार; पटियाला जिले के स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिलों में हुई 11 प्रतिशत वृद्धि, प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूल में शिफ्ट हुए विद्यार्थी: बैंस
- शिक्षा के लिए फंड की कोई कमी नहीं; स्कूल ऑफ एमिनेंस भविष्य के नेताओं को आकार दे रहे है: हरजोत बैंस
- सम्पूर्ण शिक्षा भगवंत मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता, बैंस द्वारा पटियाला के स्कूल में 90 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इंडोर स्पोर्ट्स कम्प्लैक्स का लिया जायजा
- 200 से अधिक विद्यार्थियों का प्राइवेट स्कूलों से स्कूल ऑफ एमिनेंस में जाना माता-पिता का सरकारी स्कूलों में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस
Chandigarh चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने आज सुबह पटियाला जिले के भादसों में स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का अचानक दौरा किया, जो भगवंत मान सरकार की चल रही ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षा को मजबूत करने की दृढ़ वचनबद्धता को उजागर करता है।
इस दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का जायजा लिया और शिक्षा की गुणवत्ता तथा प्रदान की जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन करने के लिए विद्यार्थियों के साथ सीधे तौर पर बातचीत की।
स्कूल का व्यापक दौरा करते हुए स.हरजोत सिंह बैंस ने बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने सम्बन्धित कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायज़ा लिया।
उन्होंने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लेने के लिए विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की।
बैंस ने इस स्कूल में 90 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे अति- आधुनिक इन्डोर स्पोर्टस कंपलैक्स के निर्माण का भी जायज़ा लिया, जिसमें दो कबड्डी मैट और एक कुश्ती मैट सहित 2,000 लोगों के बैठने की सामर्थ्य है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को मानसिक और शारीरिक पक्ष से सेहतमंद बनाने के लिए शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
हरजोत बैंस ने कहा, ” शिक्षा भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता है। हमारे ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ केवल इमारतें नहीं है; यह भविष्य के नेताओं और पेशेवरों का आधार है।
प्राईवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की तरफ से सरकारी स्कूलों में दाख़िला लेना हमारी नीतियों और प्रदान की जा रही मानक शिक्षा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। “
शिक्षा मंत्री ने कहा, ” शिक्षा के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। हमारे विद्यार्थियों में निवेश करना सीधे तौर पर पंजाब और देश के भविष्य में निवेश करने के बराबर है। “
स्कूल प्रिंसिपल प्रीतइन्दर घई ने शिक्षा मंत्री को बताया कि इस शैक्षणिक वर्ष स्कूल के दाख़िलों में 11 प्रतिशत विस्तार हुआ है और 200 से अधिक विद्यार्थी प्राईवेट स्कूलों से आए है, जो कि सरकारी शिक्षा प्रणाली में अभिभावकों के बढ़ते विश्वास को दिखाता है।
उन्होंने बताया कि 400 से अधिक विद्यार्थी छह स्कूल बसों के द्वारा यातायात सुविधाओं का लाभ ले रहे है, जो कि उत्तमता केंद्र के तौर पर स्कूल की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












