Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (hardeep singh mundian assumes charge as cabinet minister punjab) जिला लुधियाना के साहनेवाल विधानसभा हलका से विधायक स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं सैनीटेशन और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है।

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब के लोगों को निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण रहेंगी।

उन्होंने राजस्व विभाग और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की कार्यक्षमता को और बढ़ाने के लिए जनसेवाओं की प्रदान करने संबंधी प्रणाली में कई जन-हितैषी पहलों की शुरुआत करने की अपनी वचनबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सूबे में जल आपूर्ति और सैनीटेशन की संरचना को और मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, ताकि राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर संगरूर से लोक सभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग और पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के अलावा विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस,विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री स. मुंडियां के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1