Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (hardcore criminal arrested from Gujarat) काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर, होशियारपुर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान खतरनाक आतंकवादी अर्श डल्ला और जिंदी मेहंदीपुरिया के गुर्गे खतरनाक अपराधी लविश को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।
लविश द्वारा विदेश बैठे अपने आकाओं के ईशारे पर पंजाब में शराब कांट्रेक्टर से 50 लाख रूपए की फिरौती मांगी थी।
डीजीपी गौरव यादव द्वारा एक्स पर जानकारी दी गई है कि काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर, होशियारपुर पुलिस द्वारा गुजरात पुलिस के सहयोग से लविश को गिरफ्तार किया।
डीजीपी ने जानकारी दी है कि गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया आरोपी लविश कुमार विदेश में रह रहे अर्श डल्ला और जिंदी मेंहदीपुरिया के संपर्क में था।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लविश कुमार सीधे अर्श डल्ला के संपर्क में था। अर्श डल्ला के ईशारे पर लविश द्वारा कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया।
जिनमें फिरौती, टारेगेट किलिंग, गवाहों को डराने धमकाने जैसी कई वारदातों में संलिप्त पाया गया है।
डीजीपी ने बताया कि लविश द्वारा पंजाब के एक शराब ठेकेदार से 50 लाख रूपए की फिरौती मांगी थी।
लविश कुमार अपने विदेशी हेंडलर्स के संपर्क में था और पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला