
Prabhat Times
जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों के लिए प्रोग्रेसिव ग्रुप द्वारा नामांकण दाखिल कर दिए, लेकिन शक्ति प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अहम बात ये रही की प्रोग्रेसिव के प्रमुख स्पोर्टर कोकी शर्मा और पूर्व सैक्रेटरी कुकी बहल नामांकण प्रक्रिया के दौरान मौजूद नहीं रहे।
बता दें कि आज ऑनरेरी सैक्रेटरी पद से विजय सहदेव, प्रोग्रेसिव की तरफ से जेवीपी पद के लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्य दलजीत छाबड़ा, जॉइंट सैक्रेटरी अनु माटा तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रोफैसर विपन झांजी, शालीन जोशी, गगनदीप उप्पल, जसमीत छाबड़ा, मनिन्द्र बेदी, कैप्टन रमन सिंह ने आज नामांकण भरे। ग्रुप की और से कार्यकारिणी सदस्य के लिए एडवोकेट तरनजोत सिडाना बीते दीन ही नामांकण भर चुके हैं।
आज नामांकण प्रक्रिया में मेजर कोछड़ तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रोग्रेसिव की केंडीडेट निशा बाजाज वहां मौजूद नहीं रहे। प्रोग्रेसिव की टीम ने नामांकण भरा और विजय चिन्ह बनाते हुए अपने समर्थकों के साथ फोटो खिंचवाए।
नहीं आए कोकी शर्मा, कुकी बहल, फीका रहा शक्ति प्रदर्शन
क्लब इतिहास के पुराने चुनावों की चुनाव प्रक्रिया पर और ध्यान दिया जाए तो नामांकण प्रक्रिया के दौरान ग्रुपों द्वारा अपने समर्थकों को साथ लाकर शक्ति प्रदर्शन किया जाता रहा है।
नामांकण प्रक्रिया देख कर चुनावों का काफी कुछ नतीजा सामने आ जाता है। लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।
एक साथ नामांकण करने के लिए टीम तो पहुंची, लेकिन कोकी शर्मा और कुकी बहल की गैर मौजूदगी सब को हैरान कर रही है।
आखिर कोकी शर्मा और कुकी बहल क्यों नहीं पहुंचे, इसका तो फिलहाल कोई जवाब नहीं है। लेकिन नामांकण दौरान दोनो की गैर मौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही है।
——————————————————————————————–


————————————–









