Prabhat Times
जालंधर। (Gymkhana Club Welcome Hockey Player) टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रौशन करने वाले हॉकी टीम के सदस्यों को आज जालंधर के जिमखाना क्लब में सम्मान किया गया। इस मौके पर जालंधर जिमखाना क्लब की तरफ से हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, वरूण कुमार व मंनदीप सिंह को क्लब की तरफ से लाइफ टाइम सदस्यता देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, वरूण कुमार तथा मनदीप सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रौशन किया। इस उपलब्धी के लिए आज जालंधर जिमखाना क्लब की तरफ से हॉकी टीम के चारों सदस्यों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डिवीज़नल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा, डी.सी. घनश्याम थौरी, पुलिस कमिश्नर सुखचेन सिंह गिल, जिमखाना क्लब के सचिव तरूण, अनुपम कलेर, एस.पी.एस. विर्क, सौरभ खुल्लर, अमित कुकरेजा, नितिन बहल, पंजाब हैल्थ विभाग के वाईस चेयरमैन बॉबी सहगल द्वारा हॉकी के चारों खिलाड़ियों को स्वागत किया।
इस मौके पर जिमखाना क्लब द्वारा इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। क्लब पदाधिकारियों ने बधाई दी और कहा कि इन्ही खिलाड़ियों के कारण जालंधरवासियों का सिर ऊंचा हुआ है। इस मौके पर जिमखाना क्लब की तरफ से चारों हॉकी खिलाड़ियों को लाईफ टाइम सदस्यता देने का भी ऐलान किया गया। इस मौके पर निखिल सिक्का, प्रवीण गुप्ता, अश्वनी पुरी व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
- Tokyo Paralympics: मनीष नरवाल ने Gold जीत रचा इतिहास
- पंजाब: सुखबीर बादल के इस ब्यान पर भड़के किसान, दी ये चेतावनी
- Apple लवर्स के लिए बड़ी खबर! iPhone 13 में कस्टमर को नहीं मिलेगी ये सुविधा
- पंजाब के इस जिला में पुलिस-किसानों का टकराव, 5 पुलिसवाले घायल
- कोरोना को लेकर पंजाब में अभी जारी रहेंगी ये पाबंदीया
- जालंधर के इस ईलाके में पुलिस की रेड, ‘प्रधान’ करवा रहा था गंदा धंधा!