Prabhat Times

चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के साथ 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम के नाम भी किए सार्वजनिक

जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों का शैड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन अचीवर्स द्वारा अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

क्लब के चार प्रमुख पदों पर केंडीडेट की घोषणा के बाद आज अचीवर्स द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी केंडीडेट का ऐलान कर दिया है।

संभावना के मुताबिक अचीवर्स की कार्यकारिणी के लिए केंडीडेट लिस्ट में प्रोग्रेसिव ग्रुप के केंडीडेट भी शामिल हैं।

जालंधर जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव को लेकर अचीवर्स ग्रुप ने अपनी पूरी टीम की घोषणा कर दी है।

ग्रुप की ओर से चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके थे, जबकि अब 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही अचीवर्स ग्रुप की 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम में विपिन झांझी, नितिन बहल, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, शालीन जोशी, सीए राजीव बंसल, अतुल तलवार, विनी धवन, एम. बी. बाली और जुबिन शांगरी को शामिल किया गया है।

चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों और 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम की घोषणा के साथ अचीवर्स ग्रुप की चुनावी टीम अब पूरी तरह सामने आ गई है।

पूरी टीम की घोषणा ग्रुप की संगठित चुनावी तैयारी और स्पष्ट नेतृत्व संरचना को दर्शाती है।

अचीवर्स ग्रुप की ओर से अपनी पूरी टीम सार्वजनिक किए जाने के साथ जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव के लिए उसके सभी प्रमुख पदों और कार्यकारिणी सदस्यों की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel