Prabhat Times

जालंधर। इस बार जिमखाना क्लब चुनावों के ग्रह ठीक नहीं चल रहे हैं। चुनावों में पहले ग्रुप बनने को लेकर चल रही उठापटक के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसिज यूनीअन, जालंधर ईकाई द्वारा जिमखाना क्लब चुनावों का बॉयकाट कर दिया है।

यूनिअन ने ऐलान किया है कि पीएसएमएसयू यूनिट डीसी दफ्तर कर्मचारी एसोसिएशन जालंधर द्वारा चुनाव के काम का समर्थन किया जाता है साथ ही फैसला लिया गया है कि चुनावों में जालंधर के किसी विभाग का कोई कर्मचारी चुनावों में काम नहीं करेगा।

बता दें कि जिमखाना क्लब चुनाव जिला प्रशासन द्वारा करवाए जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों के जिम्मे होती है।

जिमखाना क्लब चुनाव अब 30 अगस्त को होने हैं। इसके लिए शैड्यूल जारी हो चुका है। लेकिन इसी बीच पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसिज यूनिअन जालंधर ईकाई के प्रधान तेजिन्द्र गिल, चेयरमैन जोरावर सिंह, महासचिव विनोद सागर द्वारा ऐलान किया गया है कि जिमखाना क्लब चुनावों का यूनिअन द्वारा बॉयकाट किया जाता है।

बताया गया है कि डीसी दफ्तर कर्मचारी एसोसिएशन जालंधर द्वारा पंजाब ईकाई के ध्यान में लाया गया है कि साल 2017 में जिमखाना क्लब जालंधर की चुनावों में डीसी दफ्तर जालंधर के कर्मचारियों ने काम किया था।

पर 9 साल का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मेहनताना नहीं मिला।

इस लिए उनकी तरफ से साल 2026 में जिमखाान क्लब चनावों में होने वाली चुनावों में किसी भी तरह का काम न करने तथा चोन ड्यूटी करने का बॉयकाट किया जाता है।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel