Prabhat Times

  • ‘ब्लू क्रास’वैटरनरी मैडिसन स्टोर छह जिलों में पशु पालकों को दवाओं पर 30 फीसद तक की छूट प्रदान करेंगी: गुरमीत सिंह खुडियां
  • भगवंत मान सरकार की तरफ से ‘ब्लू क्रास’वैटरनरी स्टोर शुरू करने के साथ पशु पालकों को मिलेंगी सस्ती दवाएं: गुरमीत सिंह खुडियां
  • छह जिलों में’ब्लू क्रास’मैडिसन स्टोर खोलने साथ एक छत नीचे टैस्टें से ले कर रिकवरी तक मिलेंगी पशुधन सेहत सेवाएं: गुरमीत खुडियां

Chandigarh चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सूबा सरकार छह जिलों में ‘ब्लू क्रास’ वैटरनरी मैडिसन स्टोर खोलने जा रही है जिसका उदेश्य उन्नत पशु सेहत संभाल सेवाओं को और ज्यादा पहुंचयोग्य और किफ़ायती बनाना है।

इस प्रोजेक्ट सम्बन्धित विवरन सांझा करते हुए पंजाब के पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री स.गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि यह कदम किसानों पर वित्तीय बोझ को काफ़ी हद तक कम करने के साथ-साथ ग्रामीण आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी पशु पालन सैक्टर को बढ़ावा देगा।

इस योजना की रूप- रेखा के बारे में बताते हुए पंजाब के पशु पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि पशु पालकों को ‘ब्लू क्रास’ स्टोरों पर सभी जैनरिक वैटरनरी दवाओं पर 30 प्रतिशत की छूट और ब्रांडिड दवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसका उदेश्य गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना पशु पालकों को किफ़ायती दरों पर दवाएं यकीनी बनाना है।

उन्होंने बताया कि ‘ब्लू क्रास ‘स्टोर गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब और अमृतसर जिलों में स्थित अति- आधुनिक वैटरनरी पौलीकलीनिको, जिनमें पिछले साल एडवांस्ड इन्डोर पेशेंट डिपार्टमैंट सेवाएं शुरू की गई थी, के अंदर स्थापित किए जा रहे हैं।

यह वैटरनरी पौलीकलीनिक राज्य भर में मज़बूत संस्थागत और मल्टी- सपैशलटी पशु सेहत संभाल प्रणालियों स्थापित करने की तरफ पंजाब सरकार के विशेष ध्यान को दर्शाते है।

गुरमीत खुडियां ने कहा कि हमारे किसान पंजाब की खुशहाली की रीढ़ की हड्डी है और उनके पशुओं की सेहत सीधे तौर पर उनकी आमदन और भलाई के साथ जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि ब्लू क्रास स्टोर गुणवत्ता वाली पशु सेहत संभाल सेवाओं को किफ़ायती और पहुंचयोग्य बना कर पशुधन की सेहत और किसानों की खुशहाली की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी पशु पालकों को किफ़ायती दरों पर दवाएं प्रदान करते हुए रोकथाम देखभाल को उत्साहित करके किसानों का पैसा बचाने में और ज्यादा रचनात्मिक साबित होगी।

पशु पालन मंत्री ने कहा कि पौलीकलीनिको के अंदर गुणवत्ता वाली दवाओं तक किसानों की सीधी पहुंच यकीनी बनाने के साथ उनके समय की भी बचत होगी।

इसके साथ ही मौजूदा आईपीडी सहूलतों के साथ फार्मेसी सेवाओं का एकीकरण डायगनौसिस से ले कर रिकवरी तक पशुधन देखभाल को और ज्यादा कुशल और सुचारू बनाएगा।

उन्होंने कहा कि पशुधन की तंदरुस्ती उत्पादकता में विस्तार करेगी, जिसके साथ डेयरी और सहायक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ी मज़बूती मिलेगी।

इस पहलकदमी में प्रशासकीय वचनबद्धता को बताते करते पंजाब के पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि प्रणाली की मज़बूती और पशु पालन वेल्यु चेन में प्रत्येक हिस्सेदार की भलाई को यकीनी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलकदमियां पशुधन भलाई और ग्रामीण आर्थिकता की खुशहाली में पंजाब को अग्रणी राज्य के तौर पर और मज़बूत करेगी।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel