Prabhat Times
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर के बड़ी घटना हुई है। गुरदासपुर के थाना दोरंगला की आदिया चैक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों के शव मिले हैं।
थाना दोरंगला के गांव आदिया में चैक पोस्ट पर पुलिस कर्मचारियों की मौत गोली लगने से हुई बताई जा रही है। पुलिस हर ऐंगल पर मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक भारत पाक सरहद पर आदिया चैक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों की लाशें मिली। जिससे ईलाके और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई अशोक कुमार और होमगार्ड जवान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है।
मोके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों कर्मियों को गोली मारी और फरार हो गए। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है।
हमला सरहदी इलाके दीनानगर के पास स्थित थाना दोरांगला के गांव आदियां में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने नाके पर जवानों के शव देखे।
इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई कमांडो गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार के रूप में हुई है।
दोरंगला पुलिस स्टेशन के आदिया गांव में हुई वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, अभी तक उनकी मौत के पीछे का सटीक कारण या झड़प की वजह सामने नहीं आई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












