Prabhat Times

चंडीगढ़। गुरदासपुर मे पुलिस कर्मियों की हत्या के एक आरोपी रणजीत सिंह का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।

बता दें कि बीते दिन आधी रात के समय पुलिस चैक पोस्ट पर तैनात एएसआई और होमगार्ड जवानों की लाशें मिली थी। बाद में उनके मर्डर की वीडियो भी वायरल हुई।

पंजाब पुलिस द्वारा की गई जाच के दौरान बीते दिन हत्यारों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी दिलावर सिंह गांव आलिनंगल का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 2 और आरोपियों की पहचान की है। इनमें गांव आदियां के 2 युवक रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।

इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने इनके घर रेड की। लेकिन यह दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने एक की भाभी और एक की बहन को हिरासत में लिया है।

आज सुबह पंजाब पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह की घेराबंदी की। पुलिस एनकाउंटर में रणजीत सिंह ढेर हो गया।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel