Prabhat Times

Amritsar अमृतसर। (golden temple langar hall accident sewadar fall into boiling potato wok) पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में बड़ा हादसा हो गया है।

बीती रात एक सेवादार सेवा करते समय उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया।

आस-पास सेवा कर रहे सेवादारों ने तुरंत उसे कढ़ाई से बाहर निकाला।

जिसके बाद उसे अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवादार गुरदासपुर के धालीवाल का रहने वाला बलबीर सिंह है।

वह पिछले दस सालों से स्वर्ण मंदिर में सेवा के लिए आ रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे आलू उबालने की सेवा चल रही थी।

स्वर्ण मंदिर की बड़ी कढ़ाई में आलू उबाले जा रहे थे।

इस दौरान बलबीर सिंह भी आलू उबाल रहा था और वह अचानक कढ़ाई में गिर गया।

पैर फिसलने से हुआ हादसा

सेवा कर रहे सेवादारों ने बताया कि आलू उबालते समय कढ़ाई पर झाग आ जाती है, जिसे साफ किया जाता है।

बलबीर सिंह भी इसी झाग को साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर तिलका और वे सीधा कढ़ाई में जा गिरे।

आधे से अधिक शरीर झुलसा

तुरंत उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाले श्री गुरु रामदास जी अस्पताल वल्ला में दाखिल करवाया गया।

डॉक्टर्स का कहना है कि उनका 70% शरीर झुलस चुका है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टर्स की टीम की तरफ से घायल सेवादार को हर संभव सुविधा दी जा रही है।

—————————————————————

जालंधर वासी इन बातों का रखें ध्यान, वरना पहले नोटिस नहीं माने तो FIR, वीडियो

————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1