Prabhat Times
जालंधर। पंजाब के फगवाड़ा से बड़ी खबर है। फगवाड़ा स्थित उत्तर भारत के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने जी.एन.ए. (GNA) ग्रुप के मालिक जगदीश सिंह के बेटे गुरिन्द्र सिंह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है।
गुरिन्द्र सिंह को गंभीर हालत में जालंधर के रामा मंडी में स्थित जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां दोपहर करीब 12.30 बजे गुरिन्द्र ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक गुरिन्द्र सिंह ने तड़कसार खुद को गोली मारी। उसने ये कदम क्यों उठाया, फिलहाल इन तथ्यों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया गया है। बता दें कि ये बड़ी वारदात गांव विर्कां स्थित निवास पर हुई।
घायल गुरिन्द्र का ईलाज कर रहे डाक्टरों के मुताबिक गुरिन्द्र की हालत गंभीर है। गोली उसके कनपट्टी पर लगी है।
दोपहर करीब 12.30 बजे गुरिन्द्र सिंह को डाक्टरों ने मृत करार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस मामले में अधिकारिक तौर पर ब्यान कलमबद्ध नहीं हो सके हैं। ब्यान लिखे जाने तथा जांच के पश्चात ही कुछ कहा जा सकेगा।