Prabhat Times
- पुलिस टीमों ने 68 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, 96 को पूछताछ के बाद किया रिहा
- लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से दे सकते हैं गैंगस्टर के बारे में जानकारी
- युद्ध नशों के खिलाफ के 386वें दिन 26.6 किलो हेरोइन सहित 105 नशा तस्कर काबू
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 61वें दिन पंजाब पुलिस ने आज प्रदेश भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 529 स्थानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुरू की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
61वें दिन, पुलिस टीमों ने 212 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,311 हो गई है।
इसके अलावा 68 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 96 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 16 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान “युद्ध नशों के खिलाफ” को 386वें दिन भी जारी रखते हुए आज 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 26.6 किलोग्राम हेरोइन, 35 किलोग्राम भुक्की, 575 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 13,513 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 386 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 55,001 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










