Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Gangster Naveen chintu arrest special cell Jalandhar) कमिश्नरेट जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वह वेपन कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे।

9 महीने से फरार था चिंटू

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई के तहत चिंटू को गिरफ्तार किया।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चिंटू 9 माह से फरार चल रहा था।

जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी।

बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया।

जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें।

DGP द्वारा ट्वीट कर मामले की जानकारी सांझा की गई।

एक्सटॉर्शन सहित कई मामले में था लिप्त

विक्की गौंडर गैंग के साथी नवीन सैनी उर्फ चिंटू गैंग की अहम कड़ी है।

वह गैंग के लिए हथियार तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी का सारा नेटवर्क हैंडल करता था।

साथ ही अभी तक की जांच में पता चला है कि चिंटू के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य क्राइम केस दर्ज हैं।

फिलहाल आरोपी से जालंधर सिटी पुलिस की पूछताछ जारी है।

 

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————–

अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान ने मंदिर में टेका माथा, वीडियो

————————————————————–

मां का जागरण… अरे द्वारपालों… कन्हैया से कह दो…देखें वीडियो

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

—————————————————-

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1