Prabhat Times

लुधियाना। (former up mla sarvesh sipu killer arrest agtf) पंजाब के लुधियाना से उत्तर प्रदेश में पूर्व विधायक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने साथियों के साथ 10 साल पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सर्वेश सीपू को दिनदहाड़े गोलियां मारी थी।

इसके बाद वह लुधियाना में आकर छिप गया था। उस पर UP पुलिस ने 1 लाख रुपए नाम भी रखा था।

पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मिलकर कार्रवाई कर इसे लुधियाना के ढिल्लों नगर से पकड़ा।

आरोपी यहां पर चादरें बेचने का काम करता था। आरोपी की पहचान अरविंद कश्यप उर्फ ​​पिंटू निवासी आजमगढ़ जिला (UP) के रूप में हुई है।

माफिया डॉन ध्रुव कुंटू का है करीबी आरोपी अरविंद कश्यप माफिया उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन ध्रुव कुंटू का करीबी है।

ध्रुव कुंटू अभी कासगंज की जेल में बंद है। वह भी पूर्व विधायक सर्वेश​ की हत्या मामले में आरोपी है।​​​​​​

पूर्व MLA को मारी थी दिनदहाड़े गोलियां

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2013 में ध्रुव सिंह कुंटू के इशारे पर पिंटू व उसके गैंग के सदस्यों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

कोर्ट ने 16 मार्च 2022 को ध्रुव सिंह कुंटू समेत 7 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी, जबकि आरोपी अरविंद कश्यप इस घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

वेश बदल कर रह रहा था आरोपी

UP की पुलिस को जानकारी मिली थी कि करीब एक साल से आरोपी अरविंद कश्यप अपना रूप बदल कर रह रहा है।

इसकी गिरफ्तारी के लिए UP की टीम पंजाब के लुधियाना पहुंची। यहां पंजाब पुलिस की टीम के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया।

DGP गौरव यादव ने बताया कि अरविंद कश्यप उर्फ ​​पिंटू पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से संबंधित 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1