Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (former punjab sad mla jasjit singh arrest) पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक जसजीत सिंह बन्नी को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वह सेक्टर 8 कम्युनिटी सेंटर के बाहर देर रात पिस्टल लहरा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पूर्व विधायक की पहचान की है। बताया जा रहा है कि लहराते समय पिस्टल खाली थी।

बता दें कि जसजीत सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री कैप्टन कमलजीत सिंह के बेटे हैं।

उन्होंने पहली बार 2007 में खरड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद उन्होंने पिता की मौत के बाद 2009 में बनूड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था।

विवादों से रहा है पुराना नाता

पूर्व MLA जसजीत सिंह बन्नी का विवादों से पुराना नाता रहा है।

2018 में उनके ऊपर एक सैलून में सेक्शुअल हैरेसमेंट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

वह सैलून में सिर की मसाज कराने गए थे। आरोप है कि उन्होंने रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की थी।

महिला ने बताया था कि जसमीत ने शराब पी रखी थी। इस मामले में 2023 में उन्हें सजा सुनाई गई थी।

मारपीट का भी केस

बन्नी के खिलाफ नवंबर 2016 मे पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एएसआई प्रकाश चंद के साथ मारपीट का भी केस दर्ज हुआ था।

इस केस में बन्नी के खिलाफ कोर्ट में आईपीसी की धारा 341 (ट्रेसपास), 325 (चोट पहुंचाना) और 506 (धमकी) देने के तहत आरोप तय हुए।

कई साल तक तो पुलिस ने उस केस में चार्जशीट ही फाइल नहीं की थी।

————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1