Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (former councilor wife committed suicide jalandhar) जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 30 नंबर में कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व पार्षद जोली अटवाल की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी।

28 वर्षीय सुनैना की जोली के साथ आठ माह पहले ही शादी हुई थी।

सुनैना की मौत के बारे में सूचना मिलने पर उसके मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मां ने दामाद पर लगाए आरोप

मृतका की मां का आरोप है कि उनके दामाद ने ही बेटी को मारा है और फिर आत्महत्या की झूठी कहानी बना दी।

उन्होंने कैंट थाने की पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की।

सुनैना की मां वंदना ने थाने में रोते हुए कहा कि उनकी बेटी की शादी आठ माह पहले हुई थी।

शादी के बाद से ही जोली उसे परेशान करता था। उनमें कई बार विवाद हो चुका था।

उन्होंने दोनों को बिठाकर समझाया भी था।

पड़ोसियों ने दी मौत की जानकारी

बुधवार दोपहर को जोली के पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।

इसके बाद वे सुनैना का ससुराल पहुंचे तो वे कहने लगे कि उसने फंदा लगा लिया और उसका शव अस्पताल में है।

इसके बाद वंदना ने आरोप लगाया कि जोली ने ही सुनैना को मारा है और बाद में आत्महत्या की फर्जी कहानी बनाई है।

पुलिस जांच कर जोली के खिलाफ बनती कार्रवाई करें।

थाना कैंट के एएसआइ रजिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि कैंट के 30 नंबर मोहल्ले में महिला ने आत्महत्या कर ली है।

इसके बाद उन्होंने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए गए हैं।

दंपती में शक की थी लड़ाई

एक माह पहले मामला पहुंचा था थाने पति-पत्नी में शक की लड़ाई थी और पत्नी पति पर शक करती थी कि उसकी बाहर किसी के साथ दोस्ती है।

इसे लेकर उनकी कई बार बहसबाजी हुई थी। जानकारी के मुताबिक बीती रात को भी इसी बात से झगड़ा हुआ था।

हालांकि इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

दोनों में लड़ाई की शिकायत एक महीने पहले भी थाना कैंट में पहुंची थी, जहां पारिवारिक सदस्यों ने समझौता करवा दिया था।

पहले भी विवादों में रहा है जोली

पूर्व पार्षद जोली पहले भी विवादों में रह चुका है। इससे पहले उसका इलाके में एक लड़के से झगड़ा हुआ था।

उस समय जोली ने अपने साथियों के साथ उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान जोली के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया था।

 

———————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1