Prabhat Times
चंडीगढ़। (former cm charanjit channi bhabhi resigned) पंजाब के सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की सख्ती की गाज पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की भाभी पर भी गिरी है।
पूर्व CM चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह की पत्नी डॉ. मनिंदर कौर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर के पद पर तैनात थी।
कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने खरड़ अस्पताल की चेकिंग की थी।
जिसमें वार्ड में पंखे न चलने और वाशरूम साफ न होने पर एसएमओ को फटकार लगाई थी। जिसके बाद डॉ. मनिंदर का तबादला खरड़ से बरनाला के धनौला में कर दिया गया था।

पर्यटन मंत्री भी दी थी साथ

सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा 20 जुलाई को खरड़ अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ लोकल MLA और सरकार में पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान भी मौजूद थी। इस दौरान अस्पताल में सफाई को लेकर मंत्री ने एसएमओ को खूब खरी-खोटी सुनाई।

डॉ. मनिंदर के पति ने भी इस्तीफा देकर लड़ा था चुनाव

डॉ. मनिंदर कौर के पति डॉ. मनोहर सिंह ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके लिए उन्होंने भी एसएमओ पद से इस्तीफा दे दिया था।
वह बस्सी पठाना से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस से टिकट न मिली तो वह आजाद लड़े लेकिन हार गए।
उन्हें उम्मीद थी कि सीएम चरणजीत चन्नी की लोकप्रयिता से जीत जाएंगे लेकिन चन्नी ही खुद 2 सीटों से चुनाव हार गए
डॉ. मनिंदर बोली-व्यक्तिगत वजह से छोड़ी नौकरी
इस बारे में डॉ. मनिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत वजह से नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने 10 दिन पहले इस्तीफा दे दिया था।
वह 22 साल की नौकरी कर चुकी हैं। अब नोटिस पीरियड की 3 महीने की ड्यूटी और करेंगी। उन्होंने सेहत मंत्री की चेकिंग की घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सेहत मंत्री से नहीं मिले सीएम

बता दें कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी राज बहादुर के इस्तीफे के बाद से चिकित्सकों में खासा रोष पाया जा रहा है। सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा द्वारा जलील किए जाने के बाद से राज्य में विरोदी स्वर उभर रहे हैं।
मैडीकल पेशे की एसोसिएशनें द्वारा चेतावनी भी दी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान भी सेहत मंत्री के इस मामले से परेशान हैं। सेहत मंत्री चेतन सिंह सी.एम. मान से मिलने गए, लेकिन उन्होने मिलने से इंकार कर दिया।

आप सरकार के खिलाफ रोष

आप सरकार के मंत्रियों, विधायकों के रवैये के कारण आम आदमी पार्टी की खासी किरकिरी हो रही है। रोजाना किसी न किसी मामले में सरकार को जनता के रोष का शिकार होना पड़ रहा है।
ऐसे हालात में सरकार सेहत मंत्री चेतन सिंह के खिलाफ कभी भी एक्शन ले सकती है। ये भी माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश चुनावों से पहले सेहत मंत्री की छुट्टी तक हो सकती है।
बताना जरूरी है कि इस्तीफा देने वाले वीसी राज बहादुर  मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से हैं। अगर सरकार मामले को जल्द नहीं सुलझाती तो हिमाचल चुनावों में भी सरकार को इसका नुकसान हो सकता है।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14