Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (firing village ali chak ps lambra jalandhar rural) जालंधर देहात के थाना लांबड़ा के अंर्तगत आते गांव अली चक्क में दो गुटों में जब्रदस्त फायरिंग हुई है।

क्रास फायरिंग में दोनो पक्षों के तीन लोग जख्मी हुए है। तीनों को अलग अलग अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना लांबड़ा के अंर्तगत आते गांव अली चक्क में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में आज देर रात विवाद हो गया। विवाद में फायरिंग के दौरान दोनो पक्षों के तीन लोग जख्मी हुए। घायलों में चचेरे भाई लवप्रीत और गुरप्रीत तथा दूसरे पक्ष के मनिन्द्र शामिल है।

सरेआम फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी. करतारपुर बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

डी.एस.पी. करतारपुर बलबीर सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। कुछ साल पहले मनिन्द्र व उसके भाई ने लवप्रीत पक्ष पर हमला कर दिया था। जिस पर मनिन्द्र व उसके भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ।

मनिन्द्र व उसका भाई गिरफ्तार नहीं हुए। दोनो विदेश भागने की फिराक में थे कि एयरपोर्ट से पकड़े गए। डीएस.पी. बलबीर सिंह ने बताया कि लगभग दो माह पहले मनिन्द्र जमानत पर आया।

उसके जमानत पर आने के पश्चात दोनो पक्षों में नोकझोंक चल रही थी। लवप्रीत के पिता नछत्तर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी कि जमानत पर छूट कर आए मनिन्द्र ने फायरिंग की है।

डी.एस.पी. बलबीर सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों मे रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आज दोनो पक्ष फिर आमने सामने हो गए और फायर कर दिए।

एक सवाल के जवाब में डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों के पास ही अवैध हथियार है। मनिन्द्र के एक साथी को हिरासत में ले लिया गया है।

डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1