Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में स्थित पी.ए.पी. कांपलैक्स (PAP Complex) में गोली चलने की सूचना है। पता चला है कि पी.ए.पी. कांपलैक्स में गोली लगने से सीनीयर कांस्टेबल प्रितपाल सिंह की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी ने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शाम के समय पी.ए.पी. कांपलैक्स में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारी और अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो सन्न रह गए। क्योंकि पी.ए.पी. कांपलैक्स के अंदर ही कर्मचारी प्रितपाल सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए
जानकारी के मुताबिक शाम के समय पी.ए.पी. कांपलैक्स में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारी और अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो सन्न रह गए। क्योंकि पी.ए.पी. कांपलैक्स के अंदर ही कर्मचारी प्रितपाल सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए
पुलिस के मुताबिक हैड कांस्टेबल प्रितपाल सिंह पी.ए.पी. में 9वीं बटालियान में तैनात था। आज शाम वे पी.ए.पी. में रेलवे के साथ लगती दीवार के टावर पर डियूटी पर तैनात था। चर्चा है कि कर्मचारी ने खुद ही गोली मारकर खुदकुशी की है।
मामले की जांच कर रही थाना कैंट की पुलिस के मुताबिक प्रितपाल सिंह जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। फिलहाल घटना संबंधी धारा 174 सी.आर.पी.सी. के अधीन कार्रवाई की गई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें
- वेब सीरीज़ की ये मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार, करती थी गंदा धंधा
- टिकरी बार्डर पर दो किसानों की मौत, Suicide नोट में लिखी ये बड़ी बात
- Mahindra Thar के इस वेरिएंट में आई खराबी, कंपनी ने लिया ये फैसला
- Cambridge International में हुआ पहला ऑफलाइन ओपन शतरंज टूर्नामैंट
- चक्का जाम खत्म, टिकैत ने दिया केंद्र को इस दिन तक अल्टीमेटम
- किसानों के Chakka Jam के बीच नवजोत सिद्धू ने किया Tweet, कही ये बड़ी बात
- पंजाब में किसानों का चक्का जाम! हाईवे जाम, जब्रदस्त प्रदर्शन



 
            










