Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर में गोलियां चलने की वारदातें थम नहीं रही हैं। जालंधर के अवतार नगर ईलाके में स्थित चावला मोबाइल शॉप में फायरिंग की सूचना है।

पता चला है कि मोबाइल शॉप पर फाय़रिंग कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने काबू कर लिया और जमकर पीटा। लेकिन उसका दूसरा साथी मौके से फरार बताया गया है।

फिलहाल घटना की पुख्ता जानकारी नहीं है कि फायरिंग क्यों हुई। लेकिन घटनास्थल पर चर्चा है कि मोबाइल शॉप संचालक को फिरौती के लिए कॉल आई थी।

बताया जा रहा है कि मोबाइल विक्रेता से कुछ सप्ताह से 50 लाख रूपए की फिरौती की मांग की जा रही थी।

दिन दिहाड़े हुई वारदात के पश्चात दुकानदारों ने घटनास्थल के निकट पुलिस के खिलाफ धरनाप्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोगों द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की जा रही है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिया है। लेकिन भीड़ द्वारा की गई पिटाई में हमला जख्मी हुआ है।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel