Prabhat Times
जालंधर। (Firing) महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। बस्तीयात ईलाके में काला संघिया रोड़ पर दो भाईयों के बीच घरेलू विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।
इसी बीच एक भाई द्वारा की गई फायरिंग में दूसरे भाई की पत्नी घायल हो गई।
अभी महिला को अस्पताल लाया ही गया था कि इसी बीच महिला का पति भी बेहोश हो कर गिर गया। जिसे अस्पताल में मृत करार दिया गया।
जानकारी के मुताबिक काला संघिया रोड़ पर राजा व लक्की दोनो भाईयों के बीच घरेलू विवाद हुआ। चर्चा है कि दोनो भाईयों में प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
आज दोपहर के समय दोनो भाईयों के बीच जब्रदस्त नोकझोंक हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंची और इसी बीच एक भाई ने फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है लक्की द्वारा की गई फायरिंग में राजा की पत्नी घायल हो गई।
राजा की पत्नी सुमिन्द्र कौर के सिर पर गोली लगी। गोली सुमिन्द्र कौर के सिर को छू कर निकल गई। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया।
लेकिन इसी बीच गोली लगने की घटना के कारण राजा भी बेहोश होकर गिर गया। पता चला है कि राजा को अस्पताल में मृत करार दिया गया है।
राजा की मौत कैसे हुई, फिलहाल इस मामले की पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस का कहना है कि गोली सिर्फ सुमिन्द्र कौर को छूकर निकली। राजा के गोली नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें