Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर मे एक बार फिर गोली चलने की सूचना है। जालंधर के सोढ़ल रोड़ पर स्थित करियाणा स्टोर के मालिक को गोली मारी गई है। गोली लगने से घायल सचिन वासी इमामनासर को प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोढ़ल मंदिर के निकट जैन सन्ज़ करियाणा स्टोर है। पता चला है कि रात करीब 9.15 बजे के करीब दुकान पर मौजूद सचिन को किसी ने गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर घायल हो गया। सचिन को प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया है।
दुकान के निकट ही रहते एक व्यक्ति ने बताया कि वे अपने घर पर खाना खा रहा था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसी बीच बचाओ बचाओ की चीखें सुनी गई। वे तुरंत बाहर निकले तो सचिन गिरा हुआ था। बताया जा रहा है कि सचिन के पेट में गोली लगी है। सचिन को पहले टैगोर अस्पताल ले जाया गया, इसके पश्चात उसे किसी और प्राईवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उधर, पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें