Prabhat Times
नई दिल्ली। थाईलैंड के सोंगखला प्रांत में एक बंदूकधारी ने स्कूल पर हमला कर दिया. इसमें 3 लोग घायल हो गए. लोकल मीडिया के मुताबिक, 18 साल के युवक ने एम-4 गन से फायरिंग की.
चश्मदीदों का कहना है कि युवक की बहन उसी स्कूल में पढ़ती थी. युवक गन के साथ उस टीचर को खोज रहा था, जिसने कुछ ही दिन पहले बहन को फटकार लगाई थी.
फायरिंग के दौरान सैकड़ों स्टूडेंट्स स्कूल से भागते दिखे. हमलावर ने गोलीबारी के बाद कई बच्चों और शिक्षकों को बंधक बनाया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और बंधकों को छुड़ा लिया है.
मौके से बच निकलने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हमलावर ने स्कूल के प्रिंसिपल को भी गोली मारी थी. स्पेशल फोर्स और राहत टीम मौके पर है.
पहले कई रिपोर्ट्स में मौतों की भी बात कही जा रही थी. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. हमले से पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूल के पास स्थित एक घर में बंदूकधारी मौजूद है, वह अपनी मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है.
थाईलैंड में गन वॉयलेंस आम है. साल 2022 में एक पूर्व पुलिस अफसर ने नर्सरी में बंदूक और चाकू से हमले किए थे. इसमें 22 बच्चों समेत 36 लोगों की मौत हुई थी.
कनाडा के स्कूल में फायरिंग, 10 मौतें
बुधवार सुबह कनाडा के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई.
टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग में 25 घायल हो गए. इसके अलावा एक घर के अंदर 2 और लाशें मिलीं, जिनके आपस में जुड़े होने का शक जताया जा रहा है.
घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. मारे गए लोगों की पहचान का अभी खुलासा नहीं किया गया है. हमलावर भी मारा जा चुका है.
ग्रेड 9 के एक छात्र ने स्थानीय वेबसाइट ग्लोबल न्यूज को बताया कि उसे दूसरे बच्चों के साथ कक्षा में एक अलमारी के पीछे छिपना पड़ा क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है.
BREAKING: A gunman opened fire at a school in Hat Yai, southern Thailand, this afternoon, injuring several teachers and students.
The attacker is holding an unknown number of people hostage inside as police surround the building and negotiate.pic.twitter.com/9nI39Naz3E
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) February 11, 2026
——————————————————-

ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR










