Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (firing between terrorist and police lakbir landa operative arrest) पंजाब के तरनतारन में पुलिस और आतंकियों के बीच क्रास फायरिंग हुई है।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गालियों से हमलावर आतंकी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से दो हैंड-ग्रेनेड और पिस्टल भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये गैंग भी विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के इशारों पर चल रहा था।

पकड़े गए आतंकियों की जानकारी रोबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

घायल हमलावरों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विदेश से चल रहा था नेटवर्क

पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल झब्बाल (अमेरिका), लखबीर सिंह उर्फ लांडा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा (कनाडा) के इशारों पर काम कर रहे थे।

ये आरोपी पंजाब में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए ही आरोपियों को पिस्टल व हैंड-ग्रेनेड उपलब्ध करवाए गए हैं।

तरनतारन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आगे की पड़ताल जारी है।

पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी किन आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

साथ ही इस मॉड्यूल के पिछले और भविष्य के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई से राज्य में आतंकी गतिविधियों को फैलाने की साजिश को बड़ा झटका लगा है।

—————————————————

खबरें ये भी हैं…


————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1