Prabhat Times
जालंधर। (FIR lodged against mother-in-law and husband for dowry harassment) दहेज के लिए बहु को तंग परेशान करने तथा घर से निकालने वाले सास व पति के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक न्यू जवाहर नगर निवासी तुलिका अरोड़ा की शादी 6 साल पहले कणव अरोड़ा पुत्र सुरिन्द्र अरोड़ा वासी मॉडल कालोनी, जालंधर के साथ हुई थी। दंपत्ति के एक बेटा है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के समय उसके माता पिता द्वारा ससुराल वालों की दहेज की मांगे पूरी की।
शादी के बाद उसे मानसिक रूप से परेशन किया जाना लगा। तुलिका का आरोप है कि पति द्वारा र्फाच्यूनर गाड़ी की मांग की गई। आरोप है कि पति कणव व सास अनीता द्वारा उसे परेशान किया जाता। उसे अपने मायके से रूपए की मांग की जाती।
तुलिका के मुताबिक उसके माता पिता द्वारा उसके अकाउंट में जमा करवाए गए पैसे भी पति व सास ने अपनी फर्म के खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
शिकायत पर मामले की जांच कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई। जांच के पश्चात महिला थाना में सास अनीता और कणव अरोड़ा के खिलाफ धारा 406, 498-ए आई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।
Subscribe YouTube Channel
Prabhat Times
Click to Join Prabhat Times FB Page
https://www.facebook.com/Prabhattimes14/
Join Telegram
https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें
- कोरोना की चिंता, मॉस्क पहनने को लेकर पंजाब सरकार ने दिए ये आदेश
- CM Bhagwant Mann ने पंजाब पुलिस के लिए किया बड़ा ऐलान
- नहीं चलेंगी Private School की मनमानियां!, मान सरकार ने दिए ये आदेश
- कोरोना के संभावित खतरे पर पंजाब सरकार ने जारी की एडवाईजरी
- दिलजीत दोसांझ नाईट पर विवाद, पुलिस ने लिया ये एक्शन