Prabhat Times
जालंधर। (FIR Registerd Against Dr Rajan Grover, Smile Craze Care Hospital) महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के लिंक रोड़ पर स्थित स्माईल क्रेज़ केयर अस्पताल के डैंटल सर्जन डाक्टर राजन ग्रोवर व उसके भाई विपुल ग्रोवर के खिलाफ तरनतारन में कबूतरबाजी का केस दर्ज किया गया है। पता चला है कि डाक्टर राजन ग्रोवर को तरनतारन पुलिस ने आज जालंधर से काबू कर लिया है।
जानकारी मिली है कि डैंटल सर्जन डाक्टर राजन ग्रोवर व विपुल ग्रोवर के खिलाफ तरनतारन के थाना वैरोवाल में धारा 406, 420 आई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता तलविन्द्र सिंह वासी वैरोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने जालंधर के लिंक रोड़ पर स्थित स्माईल क्रेज़ केयर अस्पताल के डाक्टर राजन ग्रोवर को अपने रिश्तेदार के ज़रिए मिला था।
डाक्टर ग्रोवर ने उन्हें बताया कि उसका नकली दांतो का एक्सपोर्ट का बिज़िनस है। उन्हें यू.एस.ए. के लिए कर्मचारियो की जरूरत है। तलविन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि डाक्टर राजन ग्रोवर व विपुल ग्रोवर ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उसे यू.एस.ए. भेज देंगे इस पर 26 लाख रूपए का खर्च आएगा।
शिकायतकर्ता द्वारा डाक्टर ग्रोवर व उसके भाई को समय-समय पर 26 लाख रूपए दिया गया। लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा। काफी समय बीत जाने पर जब उन्होंने रूपए वापस करने का दबाव बनाया तो डाक्टर ने उन्हें 10-10 लाख के दो तथा 6 लाख रूपए का एक चैक दिया। उन्हें कहा कि वे पेमैंट करके चैक वापस ले लेगा। लेकिन बाद में उन्हें पैसे नहीं दिए।
तरनतारन पुलिस द्वारा मामले की जांच के पश्चात डैंटल सर्जन डाक्टर राजन ग्रोवर व उसके भाई के विपुल ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। तरनतारन पुलिस ने आज दोपहर बाद डाक्टर राजन ग्रोवर को हिरासत में ले लिया। पता चला है कि आरोपी डाक्टर ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे काबू किया और तरनतारन ले गए। पुलिस द्वारा विपुल ग्रोवर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें