Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (father and son demand ransom of 2 CR from Jalandhar businessman) पंजाब में जालंधर पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लंडा हरिके के नाम पर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का बेटा यूके में बैठा है, जिसने फिरौती के लिए कॉल किया था।

इसे लेकर शहर के उद्योगपति बलकार सिंह की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने एक केस दर्ज किया था।

टेक्निकल जांच के दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जिसकी पहचान मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर, होशियारपुर के रूप मे हुई है। वहीं, केस में मक्खन सिंह के यूके रह रहे बेटे अमनजोत सिंह को भी नामजद किया गया है।

कारोबारी से मांगी थी दो करोड़ की फिरौती

एडीसीपी अदित्या ने बताया कि उद्योगपति बलकार सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 4 फरवरी को जबरन वसूली के लिए एक कॉल आई थी।

फोन करने वाले ने अपनी पहचान खतरनाक गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरिके के रूप में बताई थी।

लखबीर के नाम पर आरोपियों ने 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने कारोबारी को पैसा न देने पर भारी नुकसान भुगतने की धमकी दी थी।

दोबारा 5-6 फरवरी को की कॉल

एडीसीपी अदित्या ने बताया कि आरोपी ने उद्योगपति को 5 और 6 फरवरी को फिर से कॉल किया था। उद्योगपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को कॉल के पीछे अमनजोत सिंह पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर (होशियारपुर) की भूमिका का पता चला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में IPC की धारा 386 और 506 के तहत दर्ज कर लिया है।

————————————————–

हाईवे पर हादसा, बस से भिड़ी कार, जिंदा जले 5 लोग, देखें वीडियो


केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1