Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली। (father fined around Rs 2000 for carrying onions to Australia) दिल्ली से पर्थ गए भारतीय मूल को व्यक्ति को एक किलो प्याज और खजूर ऑस्ट्रेलिया ले जाना 2000 डॉलर में पड़ा।

विदेश जाते समय यात्री कार्ड में प्याज और खजूर की जानकारी न देने के कारण ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यात्री को 1878 डालर जुर्माना लगाया है।

जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रह रहे हर्षल घई ने बताया कि उसके पिता ने भारत से उनके पास ऑस्ट्रेलिया आना था।

फ्लाइट के दौरान पिता द्वारा यात्री कार्ड में अपने साथ लाए गए प्याज और खजूर की जानकारी नहीं भरी।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर जब उनके सामान से प्याज और खजूर निकली तो उन्हें रोक लिया गया।

हर्षल घई के मुताबिक उनके पिता को खाने के साथ सलाद खाना का शौक है। वे जब घर से निकले तो उन्होने सलाद अपने सलाद में रखा।

लेकिन फ्लाईट में चढ़ने से पहले वे सलाद निकालना भूल गए। यात्री कार्ड में पूछे गए सवाल भी स्पष्ट नहीं थे।

हर्षल घई के मुताबिक उनके पिता कोे नियमों के बारे में जानकारी नहीं थी। जिस कारण अनजाने में गल्ती हुई।

पिता को अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान न होने के कारण बॉयोसिक्यिोरिटी अधिकारियों को इस भूल का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

हर्षल के पिता को प्याज और खजूर की जानकारी यात्री कार्ड में न भरने की भूल के कारण 1878 डालर जुर्माना हुआ है। हर्षल ने सरकार से जुर्माना माफ करने की अपील की है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के बॉयोसिक्योरिटी एक्ट 2015 के अधीन यात्रीयों को आने वाले यात्री कार्ड में भोजन, जानवरों और पौधों से उपजे प्रोडक्ट को घोषित करना पड़ता है।

नियम मुताबिक अगर इन वस्तुओं की जानकारी यात्री कार्ड में नहीं दी जाती तो इस गल्ती के लिए एक्ट मुताबिक यात्री को 6260 डालर जुर्माना हो सकता साथ ही अपराधिक केस भी चलाया जा सकता है।

 

———————————————————————————–

देखें वीडियो

राहत फतेह अली खान ने शराब की बोतल के लिए युवक को पीटा

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

——————————————————————————–

जालंधर में हुए एनकाउंटर का वीडियो

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1