Prabhat Times
जालंधर। जिला जालंधर के गोराया के चीमा खुर्द से बेहद दुःखदायी खबर सामने आई है। पता चला है कि एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के साथ जहरीली वस्तु निगल कर जान दे दी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गोराया के गांव चीमा खुर्द निवासी केहर सिंह ने अपने बेटे एकम (9) बेटी प्रभजोत (11) को जहरीली वस्तु पिला कर खुद भी पी ली। लुधियाना के अस्पताल में तीनों की देर शाम मृत्यु होने का समाचार मिला है। पुलिस के मुताबिक केहर सिंह ड्राईवर है। आज सुबह वे अपने दोनो बच्चों को लेकर एक सुनसान जगह पर गया और बच्चो को जहरीली वस्तु पिला कर खुद भी पी ली।
मासूम बच्ची ने बाहर निकल कर वहां से गुजर रहे लोगों को घटना के बारे में बताया और बेसुध हो गई। लोगों ने तीनों को तुरंत गोराया के अस्पताल और फिर हालत खराब होने के कारण लुधियाना डी.एम.सी. रैफर कर दिया गया। पता चला है कि देर शाम तीनों की मृत्यु हो गई। घटना के पीछे घरेलू परेशानी बताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें