• लुधियाना के लाडोवाल में किसानों द्वारा खुलवाए गए गेट। - Dainik Bhaskar

Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (farmers protest rail roko, toll free punjab) पंजाब में 13 फरवरी से शुरू हुए किसान आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया है।

किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले और रबड़ व प्लास्टिक की गोलियों के कारण पंजाब के अन्य किसान संगठन भी भड़क गए हैं।

इसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने सुबह 11 से 2 बजे तक पंजाब के सारे टोल प्लाजा फ्री कर दिए हैं।

वहीं, भाकियू उगराहां दोपहर 12 से 4 बजे तक पंजाब के 6 जिलों में ट्रेनें रोकेगी। वहीं, सड़क व रेल मार्ग अवरुद्ध होने के बाद फ्लाइट्स के दाम 7 गुना तक बढ़ चुके हैं।

संयुक्त मोर्चा के किसानों ने बताया कि आज 11 से 2 बजे तक पूरे पंजाब के टोल प्लाजा फ्री कर दिए गए हैं।

वाहनों के लिए टोल प्लाजा गेट खुलवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कल भी पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान कोई भी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

आज शाम को एक बार फिर केंद्र के साथ किसानों की तीसरे दौर की बैठक और आंदोलन शुरू होने के बाद पहली बैठक होने जा रही है।

इसमें किसानों के मुद्दों पर बात होगी। लेकिन, 13-14 फरवरी को पंजाब के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस के गोले, रबड़ व प्लास्टिक की गोलियां, आदि दागने से पंजाब के अन्य संगठन खफा हैं।

12 से 4 के बीच दर्जन भर महत्वपूर्ण ट्रेनों पर असर

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर के बंद होने के बाद भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने आज दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनों को रोक दी हैं.

पंजाब के 6 जिलों लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में ट्रेनों को रोक दिया है।

इससे अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग बुरी तरह प्रभावित होगा। अनुमान है कि दर्जन भर महत्वपूर्ण ट्रेनों पर इसका असर होगा और कई ट्रेनों को रास्ते में स्थगित या शॉर्ट टर्मिनेट किया जा सकता है। इसके बाद एक मात्र बचे हवाई मार्ग के दाम आसमान छूने लगे हैं।

34 हजार तक पहुंचे दाम

अमृतसर से दिल्ली के बीच चलने वाली चार फ्लाइट्स के दाम 7 गुणा तक बढ़ चुके हैं। सुबह 6.05 बजे जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के दाम 12,177 रुपए हैं। वहीं, सुबह 6.50 बजे चलने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के दाम 34,617 रुपए पहुंच चुके हैं।

सुबह 10.05 बजे दिल्ली रवाना होने वाली विस्तारा फ्लाइट के दाम तकरीबन 34 हजार रुपए हैं। शाम 3.25 बजे रवाना होने वाली विस्तारा फ्लाइट के दाम तकरीबन 20 हजार रुपए हैं। शाम होते-होते इस फ्लाइट के दाम और बढ़ सकते हैं।

ट्रेनों में चल रही वेटिंग, शान-ए-पंजाब में उपलब्ध

अमृतसर से दिल्ली जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग 35 से ऊपर चल रही हैं और अधिकतर में सीटों का मिलना मुश्किल है।

दोपहर में अमृतसर पहुंचने और तकरीबन 3 बजे दिल्ली वापस होने वाली शान-ए-पंजाब एक मात्र ट्रेन है, जिसमें सीटें उपलब्ध हैं।

लेकिन, यह ट्रेन भी किसान संगठनों द्वारा लुधियाना के करीब रोकी जा सकती है। ऐसे में इस ट्रेन को आज या तो शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा या स्थगित किया जाएगा।

 

—————————————————–

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1