Prabhat Times
करनाल। बार बार की जा रही मीटिंग से भी कृषि बिल (agriculture bill) वापस न लिए जाने के कारण किसान अब उग्र हो गए हैं। करनाल में हरियाणा की सी.एम. मनोहर लाल की रैली में पहुंचे किसानों ने जब्रदस्त प्रदर्शन किया। किसानो ने रैली स्थल पर लगाए गए बैरीगेटिंग तोड़ डाले और रैली स्थल पर बनाया गया पंडाल तक उखाड़ फैंका।
किसानो को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें, लाठीचार्ज, आंसु गैस तक छोड़ने पड़े। हालात के मद्देनज़र सी.एम. मनोहर लाल खट्टर की रैली रद्द कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक आज सी.एम. मनोहर लाल खट्टर की रैली गांव कैमला में थी। जहां पर खट्टर किसान महापंचायत को संबोधि करने वाले थे। ये रैली भाजपा ने आयोजित की थी। पता चलते ही किसान ने उग्र प्रदर्शन किया। रैली स्थल पर पहुंचे किसानों ने बैरीगेटिंग और पंडाल तक उखाड़ फैंके।
हरियाणा पुलिस ने रविवार को करनाल जिले के कैमला गांव की ओर किसानों को प्रदर्शन से रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसूगैस के गोले का इस्तेमाल किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी किसानों, जो कानून को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, ने पहले ही ‘किसान महापंचायत’ का विरोध करने की घोषणा की थी।
कैमला गांव की ओर मार्च करने के दौरान किसान भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ काले झंडे लेकर नारेबाजी कर रहे थे। किसानों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने गांव के प्रवेश बिंदुओं पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। उग्र और हिंसक प्रदर्शन के कारण सी.एम. मनोहर लाल खट्टर की रैली रद्द कर दी गई है।
ये भी पढ़ें
- जालंधर में आमने-सामनें होंगे BJP नेता-किसान, टकराव की आशंका!
- केंद्र को खाप ने दी ये बड़ी चेतावनी, किसानों आंदोलन पर SC में एक और याचिका
- पंजाब के इस जिला में भाजपा नेता के घर हमला
- Bird Flu का खौफ!, पंजाब, हरियाणा ने लिया ये बड़ा फैसला
- इस राज्य के पूर्व CM का निधन, अलग फॉर्मूले से हासिल की थी सत्ता
- महाराष्ट्र में बड़ा हादसा!,अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चे जिंदा जले
- BSNL ने उपभोक्ताओं को दिया बड़ा ऑफर, मिलेगा ये फायदा
- केंद्र के रवैये पर किसान ने लिखा ये नोट…और बैठक खत्म
- Creta, Kia Seltos को टक्कर देगी Skoda की ये अपकमिंग SUV
- SBI खाताधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं
- शिअद के ये नेता कर रहे हैं जालंधर केंद्रीय विस क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी
- पंजाब जीतने के लिए शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने बनाया ये मास्टर प्लान
