Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। बस्ती बावा खेल में स्थित नीलकमल रबड़ फैक्ट्री (Neelkamal Rubber Factory) में आज काम करते समय कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। कर्मचारी की मृत्यु हो गई।
फैक्ट्री में काफी सालों से कार्यरत जतिन्द्र उर्फ भोला फैक्ट्री में कार्यरत था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की वजह सामने आई है कि हादसा बॉयलर फटने से हुआ। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद बस्ती बावा खेल एरिया में स्थित नीलकमल रबड़ फैक्ट्री में काम चल रहा था। इस दौरान हादसा हुआ और कर्मचारी जतिन्द्र गर्म पानी पड़ने से बुरी तरह से झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक का भाई प्रवीण व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। प्रवीण ने फैक्ट्री मालिक और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए। प्रवीण का आरोप रहा कि उसके भाई की मृत्यु के सही कारण नहीं बताए जा रहे हैं।
उधर, थाना बस्ती बावा खेल के इंस्पेक्टर रशमिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर ए.एस.आई. अजयपाल सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में ये तथ्य सामने आए हैं कि नीलकमल रबड़ फैक्ट्री में टायर बनाने का काम किया जाता है। आज दोपहर काम चल रहा था तो हादसा हुआ। बॉयलर फट गया।
जिसमे से गर्म पानी निकल कर वहां काम कर रहे जतिन्द्र पर पड़ गया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी जतिन्द्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर रशमिन्द्र सिद्धू का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तथ्य सामने आए हैं कि हादसा बॉयलर फटने से हुआ। फिर भी घटना के हर पहलू को गहराई से जांचा जा रहा है।
ये भी पढ़ें
- लुधियाना हादसा!36 मज़दूर सेफ, 3 की मौत, इस वजह से हुआ ये बड़ा हादसा
- Bollywood में कोरोना से हाहाकार!अक्षय, गोविंदा के बाद ये मशहूर एक्टर-एक्ट्रेस भी संक्रमित
- भारत में कोरोना संक्रमण तेज, आज तक कभी नहीं आए इतने मरीज़ Positive
- अक्षय कुमार के बाद एक और सुपर स्टार को हुआ कोरोना
- Bollywood से बुरी खबर! इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन
- इस राज्य ने लिया Night Curfew के साथ Weekend Lockdown का फैसला
- Traffic Rules और सख्त! बार-बार तोड़ा नियम तो होगा ये एक्शन
- रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब समेत इन राज्यों के लोगों को मिलेगा ये फायदा
- जालंधर में बड़ी वारदात!दिन दिहाड़े ज्यूलर से लूटी लाखों की Diamond ज्यलूरी
- Bollywood के इस मशहूर एक्टर-डायरेक्टर का निधन