Prabhat Times

जालंधर। जालंधर सैंट्रल की राजनीति में एक बार फिर हलचल होती दिख रही है। पता चला है कि जालंधर सैंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को फिर से पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षाकर्मचारी मुहैया करवा दिए गए हैं। कुछ देर पहले रमन अरोड़ा के घर गनमैन देखे गए हैं।

विधायक रमन अरोड़ा ने फोन पर इस तथ्य की पुष्टि की है। बता दें कि कुछ माह पहले रमन अरोड़ा के सुरक्षा कर्मी व अन्य सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई थी।

लेबर डे पर 1 मई के विशेष विधानसभा सैशन में विधायक रमन अरोड़ा आज शामिल भी हुए थे। इसी दौरान विधायक रमन अरोड़ा के घर सुरक्षाकर्मी और पॉयलट जिप्सी पहुंची।

इस संबंधी संपर्क करने पर विधायक रमन अरोड़ा ने सुरक्षा वापस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे चंडीगढ़ में सैशन में शामिल होकर वापस जालंधर लौट रहे हैं। उन्हें भी पता चला है कि उनके घर पॉयलट जिप्सी और 4 सुरक्षाकर्मी पहुंचे हैं।

दोबारा हुए इस फेरबदल संबंधी पूछे जाने पर रमन अरोड़ा ने कहा कि ये सब बाला जी का आर्शीवाद है।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel