Prabhat Times

जालंधर। (expansion of punjab cabinet, Inderbir Nijjar resigns) जालंधर लोकसभा उप चुनाव जीतने के पश्चात अब पंजाब की आप सरकार मंत्री मंडल में विस्तार करने जा रही है।

विस्तार की चर्चाओं के बीच आज रात अचानक पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्र इन्द्रबीर निज्जर ने इस्तीफा दे दिया है।

उधर, पता चला है कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल कल यानिकि बुधवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल से भी समय लिया गया है।

पता चला है कि जालंधर के करतारपुर हल्के से विधायक बलकार सिंह तथा लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डिया को मंत्रीमंडल मे शामिल किया जा रहा है।

बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डिया दोनो सुबह 11 बजे मंत्रीमंडल में शामिल होने के लिए शपथ ग्रहण करेंगे।

बता दें कि जालंधर लोकसभा उप चुनाव में बलकार सिंह के करतारपुर हल्के से सबसे ज्यादा लीड मिली थी।

 

व्हाटसएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1