Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (exit poll 5 states election india) 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजे आ गए हैं. हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर है, हालांकि कांग्रेस ज्यादा सीटें लेती हुई दिख रही है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस भाजपा से आगे दिख रही है।

राजस्थान में भाजपा तो तेलंगाना में कांग्रेस आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है।

बता दें कि सभी राज्यों में 7 से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का पलड़ा भारी

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट में मध्य प्रदेश में कांग्रेस 111-121 सीटें मिलती दिख रही हैं और भाजपा को 106-116 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 0-6 सीटें अन्य पार्टियों को मिल सकती हैं।

जी न्यूज-जन की बात के सर्वे में भाजपा को 100-123 और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक टीवी-मेट्रिज के सर्वे में भाजपा को 118-130 और कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान है।बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए।

छत्तीसगढ़ में किसकी बन सकती है सरकार?

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। यहां कांग्रेस को 40-50, भाजपा को 36-46 और अन्य को 1-6 सीट मिल सकती है।

जी न्यूज-जन की बात के सर्वे में कांग्रेस को 42-53 और भाजपा को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है।

ABP न्यूज-C वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41-53 और भाजपा को 36-48 सीटें मिलती दिख रही हैं।सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए।

राजस्थान में पिछड़ती दिख रही कांग्रेस

राजस्थान के एग्जिट पोल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चिंताएं बढ़ा सकते हैं।जी न्यूज-जन की बात सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 62-85 और भाजपा को 100-122 सीटें मिलती दिख रही हैं।

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट में भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। कांग्रेस को 90-100 और भाजपा को 100-110 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ- ETG रिसर्च में भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिल सकती हैं।राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा 100 सीटें है।

तेलंगाना में BRS-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

जी न्यूज-जन की बात ने तेलंगाना में कांग्रेस को 48-64, भाजपा को 7-13 और भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 40-55 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

इंडिया टीवी-CNX के सर्वे में कांग्रेस को 63-73, BRS को 31-47 और भाजपा को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान है।

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट में कांग्रेस को 49-59, BRS को 48-58 और भाजपा को 5-10 सीटें मिल सकती हैं।

सभी सर्वे में AIMIM को 4-7 सीटें मिलने का अनुमान है।यहां बहुमत 60 सीटों पर मिलेगा।

मिजोरम में किस पार्टी को मिल रहा बहुमत?

मिजोरम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा।इंडिया टीवी-CNX ने मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 14-18, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 12-16, कांग्रेस को 8-10 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

जी न्यूज-जन की बात के सर्वे में MNF को 10-14, ZPM को 15-25, कांग्रेस को 5-9 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई है।मिजोरम में सरकार बनाने के लिए 21 सीट चाहिए।

कब-कहां हुए थे चुनाव?

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में विधानसभा चुनाव एक चरण, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 चरण में हुए थे। सबसे पहले 7 नवंबर को मिजोरम की सभी और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान हुआ था।

इसके बाद 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की सभी और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर वोटिंग हुई। फिर राजस्थान की 199 सीटों पर 25 नवंबर और तेलंगाना की सभी 199 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1