Prabhat Times

जालंधर। (ex mla sushil rinku join aap jalandhar lok sabha by election) 10 मई को होने वाले जालंधर लोकसभा उप-चुनाव बेहद ही रोमांचक होने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी ने बड़ा राजनीतिक पैंतरा खेलते हुए जालंधर वेस्ट से अपने ही विधायक शीतल अंगुराल के कट्टर प्रतिद्वंदी पूर्व विधायक सुशील रिंकू व उनके समर्थकों को जॉइन करवा लिया है।पूर्व विधायक अपने साथ पार्षद और कांग्रेस के कई नेता भी साथ ले गए हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जालंधर लोक सभा सीट के लिए सर्वे करवा रहे हैं। सीएम का नाम अनाउंस करने से पहले भी सर्वे हुआ था। अब भी सर्वे होगा। जो जनता का फैसला होगा वही सभी का होगा।

सुशील रिंकू को जॉइन करवाने के समय आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, सांसद राघव चड्डा, सांसद अशोक मित्तल, रमेश मित्तल समेत आप के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दोपहर बाद अरविंद केजरीवाल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी नेता विधायक बलकार सिंह और पूर्व विधायक सुशील रिंकू, पूर्व सीनीयर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया, पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी समेत कुछ नेता मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सुशील रिंकू ने आप जॉइन की है।अरविंद

अरविंद केजरीवाल ने ने सुशील रिंकू का स्वागत करते हुए कहा कि चौधरी संतोख सिंह की मृत्यु के बाद सीट खाली हुई है। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

अगले महीेने जालंधर का चुनाव है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले डेढ साल में भगवंत मान सरकार और आप सरकार ने पंजाब में जो काम किया है। शानदार काम किया है। ऐसा काम किया जो राजे महाराजों की सरकारें, परिवारों की सरकारें भी नहीं कर पाई।

पहली बार है कि आम टीचर का बेटा मुख्यमंत्री बना। किसानों की समस्या को जानता है। आम आदमी का समस्याओं को जानता है। रोजगार के लिए क्या होना चाहिए। हम बच्चों को रोजगार दे रहे हैं, कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर रहे हैं। पहले कर्मचारी पानी की टंकी पर होते थे, अब काम कर रहे हैं।

मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल बन रहे हैं। सीएम दी योगशाला आज शुरू की गई है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब अब तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है। केजरीवाल ने कहा कि हमें आशा है कि जालंधर के लोग हमें ये सीट अच्छे मार्जन से जिताएंगे।

हवेली सीधे पहुंचे शीतल अंगुराल

सुशील रिंकू की जॉइन करने से पहले सभी लोग लवली यूनिवर्सिटी एकत्र हुए थे। लेकिन वहां विधायक शीतल अंगुराल नहीं थे। लवली यूनिवर्सिटी से निकल कर कार्यक्रम स्थल हवेली पहुंचे। शीतल अंगुराल, राजन अंगुराल सीधे हवेली ही पहुंचे।

सुशील रिंकू ने कही ये बात

रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में किए जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर वे पार्टी जॉइन कर रहे हैं। मेरा हर संभव प्रयास होगा कि वे पंजाब और जालंध के लोगों की सेवा करें। और आम आदमी पार्टी जो पंजाब के लोगों के हितों के लिए काम कर रहे है उसका जालंधर के लोगों को भी फायदा हो। उनका प्रयास रहेगा कि वे पार्टी की नीतियां कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाएं।

चर्चा है कि इस जॉइनिंग से अंगुर्ल ब्रदर्स खुश नहीं है। सभी जानते हैं कि शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू सिर्फ राजनीतिक प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि पारिवारिक तौर पर एक दूसरे के परस्पर विरोधी है।

बीते चुनावों में भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के कारण शीतल अंगुराल नेआप जॉइन की और चुनाव जीते। सुशील रिंकू को हराकर शीतल अंगुराल चुनाव जीते।

चर्चा है कि रिंकू को जॉइन करवाने के फैसले से अंगुराल ब्रदर्स खुश नही हैं। रिंकू को आप में लाने का फैसला भी आप हाइकमान का ही है। इस फैसले को लेकर जालंधर में किसी से कोई चर्चा नहीं की गई, ऐसा बताया जा रहा है।

आप जॉइन करने से कुछ देर पहले कांग्रेस में रहते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर वैस्ट से पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी से निकाल दिया है।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1

 

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1