Prabhat Times
जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत के पिता और पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन हो गया।
उन्होंने 93 साल की उम्र में बस्ती एरिया स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
भगत चुन्नी लाल जालंधर वेस्ट की राजनीति में लंबे समय तक प्रमुख चेहरा रहे। वह पंजाब सरकार में वन एवं वन्यजीव और श्रम मंत्री रह चुके हैं।
भगत चुन्नी लाल की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज 10 सितंबर को शाम 5 बजे शमशान घाट बस्ती शेख में किया जाएगा।
—————————————————————————–


————————————–










