Prabhat Times
जालंधर। आज के तेजी से बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से परिचित करवाना समय की आवश्यकता है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए डिप्स आईएमटी समय-समय पर औद्योगिक भ्रमण, तकनीकी विजिट, कार्यशालाओं एवं सेमिनारों का आयोजन करता रहता है, ताकि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।
आईटी विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए निरंतर औद्योगिक भ्रमण करवाया जाता है। विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, जनरेटिव एआई तथा साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की जाती है।
विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं जैसे एसईओ (सर्च इंजन औपटमाईज़ेशन), मेटा विज्ञापन, गूगल एड्स तथा रेजरपे के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जाती है।
वहीं सुश्री जनरेटिव एआई एवं प्रॉम्प्ट एआई इंजीनियरिंग के माध्यम से प्रभावशाली पीपीटी तैयार करने की तकनीक सिखाई जाती है।
साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल खतरों के प्रति जागरूक कियाहै।
ये भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध होते हैं तथा उन्हें आधुनिक तकनीकों के वास्तविक अनुप्रयोगों को समझने का अवसर मिलता है।
एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह एवं जशन सिंह का कहना है कि डिप्स आईएमटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
संस्थान निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि विद्यार्थी नवीनतम तकनीकी ज्ञान एवं कौशल से लैस होकर रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।
प्राचार्य श्री रवि सिद्धू ने कहा कि तकनीकी शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सामंजस्य स्थापित करना समय की मांग है तथा ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
—————————————————————————-


————————————–








