Prabhat Times

जालंधर। मोहाली में हत्या और जगरावां में फायरिंग मामले में वांछित खतरनाक अपराधी का कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने एनकाउंटर किया है। कौशल चौधरी गैंग के गुर्गे नरेन्द्र धीर को कमिश्नरेट पुलिस ने फोलड़ीवाल ईलाके में घेेरा।

शूटर नरेन्द्र धीर वासी नवांशहर ने पुलिस देखते ही फायरिंग की और भागने लगा। इसी दौरान कमिश्नरेट पुलिस टीम ने फायरिंग की। भागते समय मोटर साईकल से गिरने से नरेन्द्र गिर कर जख्मी हो गया। 

पता चला है कि भागते समय गिरने से उसकी बाजू भी फ्रैक्चर हुई है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों मौके पर पहुंच रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी नरेन्द्र जगरावां के लग्ज़री कारों के शोरूम में फायरिंग तथा मोहाली में जिम मालिक के हत्या के मामले में वांछित है।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel