Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Eliminating Inspector Raj from Punjab is a historic step of Mann Government – Nitin Kohli) पंजाब शॉप्स एडं कमर्शियल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट 1958 में संशोधन कर मान सरकार ने कारोबारियों, दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। सरकार के इस फैसले से इंस्पेक्टरी राज खत्म हुआ है।
ये बात जालंधर सेंट्रल हल्का के इंचार्ज नितिन कोहली ने कही है। नितिन कोहली ने कहा कि सरकार का ये फैसला व्यापारी समुदाय के लिए हितकारी फैसला है।
सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा करते हुए नितिन कोहली ने कहा, “पंजाब सरकार ने एक परिवर्तनकारी फैसला लिया है, जिससे छोटे व्यापारी समुदाय को काफी राहत मिली है।
छोटे व्यापारी समुदाय में खुशी की लहर देखी जा रही है। मैं अपने सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को इस साहसिक, व्यापार हितैषी कदम के लिए धन्यवाद देता हूं।”
“यह हमारे छोटे व्यापारियों की लंबे समय से मांग रही है। पहले इंस्पेक्टर रोजाना व्यापारियों को परेशान करते थे और तरह-तरह के दस्तावेज मांगते थे।
अब इंस्पेक्टर हर छह महीने में एक बार ही आ सकेंगे – या तो व्यापारी के दफ्तर में या व्यापारी जरूरत पड़ने पर इंस्पेक्टर के दफ्तर में जा सकता है।
ओवरटाइम की सीमा भी 50 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे कर दी गई है और बड़े व्यापारियों को अतिरिक्त सुविधाएं भी दी गई हैं।
20 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन आवेदन 24 घंटे के अंदर मंजूर हो जाएगा – और अगर नहीं हुआ तो उसे अपने आप मंजूर माना जाएगा।
पहले जुर्माना ₹25 से ₹100 तक था। अब पहली बार जुर्माना ₹1000 से ₹30000 तक होगा और इसे ठीक करने के लिए तीन महीने की मोहलत दी जाएगी। कानूनी मामले भी सीधे हल हो जाएंगे – अब कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है।”
—————————————————
ये भी पढ़ें –
- CM Mann कैबिनेट में बड़ा फैसला! पंजाब के कारोबारियों को दी ये बड़ी राहत
- Operation Sindoor पर बड़ा खुलासा
- बिजली बिलों को लेकर आई ये बड़ी खबर
- Income Tax ने ITR फाइलिंग में किए ये बड़े बदलाव
- CM भगवंत मान कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला! SC परिवारों को दी ये बड़ी राहत
- MLA क्रप्शन केस में बड़ा खुलासा – इस कमर्शियल प्रोपर्टी में इनवेस्ट की करोड़ों की Black Money
- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के से ‘आप’ की तलाश खत्म, आप जॉइन करेंगे नितिन कोहली
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला