Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली। (election 2025 date schedule tarantaran punjab) चुनाव आयोग द्वारा पंजाब समेत 7 राज्यों मे उप चुनाव के साथ साथ बिहार राज्य में भी विधानसभा चुनावो का ऐलान कर दिया है।

पंजाब की तरनतारन विधानसभा हल्का में भी 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

बता दें कि यह सीट जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने आज उपचुनाव की तारीख घोषित की है।

वहीं आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अपने प्रत्याशी भी घोषित कर चुके हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने तरनतारन उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज को प्रत्याशी बनाया है।

शिअद ने आजाद ग्रुप की मुखिया प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।

राज्यों में विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का भी ऐलान

चुनाव आयोग ने 7 राज्यों में विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का ऐलान भी किया। जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नागरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटसिला (ST),तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाडा विधानसभा सीट शामिल है। यहां 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

बिहार में 2 फेज़ में होगी वोटिंग

बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में वोटिंग होगी। मतदान 6 और 11 नवंबर को और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

चुनाव के ऐलान से काउंटिंग तक की पूरी प्रक्रिया कुल 40 दिन चलेगी। 2010 में इलेक्शन प्रोसेस 61 दिन, 2015 में 60 दिन और 2020 में 47 दिन चला था। इस तरह पिछले 15 साल में इस बार चुनाव सबसे कम अवधि में पूरे कराए जाएंगे।

बिहार में पहले फेज की वोटिंग छठ के 8 दिन बाद होगी। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से वोटिंग की तारीखें दीवाली और छठ के बाद रखने की अपील की थी।

बिहार में 40 साल बाद 2 फेज में चुनाव

बिहार में 40 साल बाद दो फेज में चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले 1985 में चुनाव 2 चरणों में हुए थे। राज्य में 243 सीटें हैं, जिनमें करीब 7.42 करोड़ वोटर हैं।

इनमें 100 साल ऊपर के 14 हजार वोटर शामिल हैं। पोलिंग बूथ जाने में असमर्थ लोग फॉर्म 12 D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। बिहार में बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे।

2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग चली थी। 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था। इससे पहले 2015 में 5 फेज में वोटिंग हुई थी। 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मतदान हुआ। 8 नवंबर को चुनाव नतीजे आए थे।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel