Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में +2 की छात्राओं हेतु विदाई समारोह उड़ान-2025 शीर्षक से मनोरंजनात्मक आयोजन प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के उत्साहात्मक मागदर्शन अधीन किया गया।

यह कार्यक्रम मित्रों एवं शिक्षकों के साथ बिताए गए वर्षों, खुशी के क्षणों को यादगार बनाने के लिए समर्पित एक उत्सव था।

समागम का शुभारंभ ज्ञान की ज्योति प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात सभागृह में उपस्थित सर्वजनों ने डीएवी गायन में प्रतिभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल कोआर्डिनेटर एवं डीन अकादमिक का स्वागत श्रीमती अरविंदर बेरी, स्कूल कोआर्डिनेटर द्वारा ग्रीन प्लांटर भेंट कर किया गया।

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने उड़ान के अवसर पर उपस्थित सर्वजनों का स्वागत किया एवं छात्राओं को उनकी आगामी परीक्षाओं एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगलकामना एवं शुभाषीष दिया।

उन्होंने कहा कि यह अलविदा नहीं बल्कि एक सपनों की उड़ान का मंच है और आपका प्रत्येक कदम सफलता को चूमे, मंजिल को प्राप्त करे एवं लक्ष्य को प्राप्त कर एक ऊंची उड़ान की ओर अग्रसर होते हुए गौरवान्वित महसूस करें और आप जीवन के जिस भी क्षेत्र में जाएं, उसमें ख्याति प्राप्त करें।

उन्होंने छात्राओं को अपने कत्र्तव्यों, अधिकारों, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के प्रति संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।

डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को इस संस्था में बिताए दो वर्षों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अथक परिश्रम, उच्च लक्ष्य, संकल्प शक्ति एवं स्वयं पर विश्वास रखने की बात करते हुए छात्राओं को ‘मैं सब कुछ कर सकती हूं’ का मूलमंत्र दिया एवं जीवन में सकारात्मक सोच और आशावादी बने रहते हुए अपनी संस्था की छाप को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया एवं आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।

+1 की छात्राओं ने +2 की छात्राओं के सम्मान में उक्त लम्हों को यादगार बनाने हेतु नृत्य, गीत, गिद्दा, गेम्स, कविता उच्चारण, मॉडलिंग आदि के माध्यम से आनंदमय कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

+2 छात्रा रिद्दम, हैड गर्ल ने स्कूल प्रांगण में व्यतीत किए गए अपने हसीन पलों को सभी के साथ सांझा किया व कहा कि अपने गुरुजनों से उन्होंने बहुत कुछ ग्रहण किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर आर्ट्स, कामर्स एवं साइंस स्ट्रीम की छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम प्रदर्शित करते हुए उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

जजों की भूमिका श्रीमती बीनू गुप्ता, डीन स्टूडेंट वैलफेयर, डॉ. उर्वशी मिश्रा, डीन स्टूडैंट कौंसिल एवं डॉ. नवनीता, फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा निभाई गई।

फरलीन कौर मिस फेयरवैल एचएमवी कॉलेजिएट, रिद्धम प्रथम रनर अप, दीक्षा द्वितीय रनर अप, खुशी मिस आर्ट्सी क्वीन, स्नेहप्रीत मिस टैक फेयरी, अमन मिस बिज गर्ल शीर्षक से अलंकृत हुई।

जाहन्वी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर परंपरा का निर्वहन करते हुए मंगलकामनाओं सहित ज्ञान की ज्योति का स्थानांतरण किया गया।

अंत में श्रीमती अरविंदर कौर ने सर्वजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित किया। मंच संचालन गुरलीन एवं पाहुल ने किया। इस अवसर पर स्कूल के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel