Prabhat Times
चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके बेटे रनिन्द्र सिंह को सम्मन भेजने वाले ईडी के अडीशनल डायरेक्टर के खिलाफ फाईनांस मिनिस्ट्री द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है।
सम्मन भेजने के दो दिन के भीतर ही अडीशनल डायरेक्टर रवि तिवाड़ी का तबादला चैन्नई कर दिया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ईडी द्वारा कैप्टन अमरिंदर और उनके बेटे रनिन्द्र सिंह को सम्मन भेजे गए थे। पुराने केस की जांच में दोनो को तलब किया गया था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह अस्पताल में दाखिल होने के कारण नहीं आ पाए जबकि रनिन्द्र भी बीते दिन पेश नहीं हुए। इससे पहले की दोनो को दोबारा अगली तारीख दी जाती, वित्त मंत्रालाय द्वारा ईडी के अडीशनल डायरेक्टर का तबादला चैन्नई कर दिया गया।
कैप्टन को सम्मन के बाद गर्मा गई थी राजनीति
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर को सम्मन किए जाने के बाद राजनीति गर्मा गई थी। एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रैस कान्फ्रेंस में कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी को लेकर वैलकम करने की बात कही और दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेता बीते दिन ही कैप्टन को अस्पताल में मिलने पहुंचे।
इस दौरान भाजपा नेता से कैप्टन अमरिंदर सिंह की क्या बातचीत हुई क्या नहीं, ये तो सामने नहीं आया है। लेकिन आज दिन निकलते ही अडीशनल डायरेक्टर का तबादला इस बात का संकेत है कि कैप्टन अमरिंदर ने भाजपा हाईकमान को कुछ न कुछ ऐसा मैसेज दिया है, जिससे हाईकमान ने अडीशनल डायरेक्टर का तबादला किया।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












