Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जे.ई.ई मेन्स-1- 2026 परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स, ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का एनटीए स्कोर उत्कृष्ट रहा।

इस परीक्षा में तानिश शर्मा  के एनटीए स्कोर 99.865 ,भाविक जैन ने 99.63, हरगम सिंह पसरिचा ने 99.4,  हासिल कर विद्यालय को  गौरवान्वित किया।

जबकि नमिष अरोड़ा ने 98.90 एनटीए स्कोर हासिल किया, सान्या ने 98.04, मान्या ने 97.7, इकबाल सिंह कंग ने 95.4 एवं प्रणव जैन ने 95.2 हासिल करके जेईई फाइनल में अपना स्थान बनाया।

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी।

प्रधानाचार्य श्री राजीव पालीवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel