Prabhat Times
चंडीगढ़। पंजाबियों की हर सुख सुविधा देने के लिए काम कर रहे सीएम भगवंत मान कैबिनेट द्वारा आज जनहित में एक और स्कीम लॉन्च की गई है।
मेरी रसोई स्कीम के तहत राज्य के 40 लाख परिवारों को मेरी रसोई स्कीम के तहत हर तीन माह बाद फूट किट दी जाएगी।
ये फैसला मपंजाब कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। CM भगवंत मान मीटिंग के बाद प्रैस कान्फ्रैंस में ‘मेरी रसोई स्कीम’ लॉन्च करने की घोषणा की।
इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके तहत सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी।
इस किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा।
इस दौरान CM मान ने बजट सेशन का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से बजट सेशन शुरू होगा, जो 16 मार्च तक चलेगा।
देश को पंजाब ने आत्मनिर्भर बनाया: कैबिनेट मीटिंग के बाद ब्रीफिंग में CM भगवंत ने कहा- एक बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपको बुलाया गया है। पंजाब और पंजाबी देश के अनाज भंडार को भरने के लिए जाने जाते हैं। जब भी देश में फूड क्राइसिस हुई तो पंजाब सबसे पहले आगे आता है। हिस्ट्री में हरित क्रांति के माध्यम से देश को पंजाब ने आत्मनिर्भर बनाया।
मेरी रसोई स्कीम 40 लाख परिवारों को प्रभावित करेगी: सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने बहुत सारी स्कीमें शुरू की हैं, जिसमें बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाएं हैं। मैं एक गारंटी, जो लिखकर नहीं दी, जो लोगों में जाकर पता चलती है। यह 40 लाख परिवारों को प्रभावित करने वाली है। यह स्कीम मेरी रसोई है।
खाने को पौष्टिक बनाएगी स्कीम: उन्होंने कहा- इस स्कीम के तहत पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से लोगों को गेहूं मिलता रहेगा। अब खाने को और पौष्टिक बनाने के लिए स्कीम का आगाज कर रहे हैं। ताकि, परिवार के बच्चों को पौष्टिक खाना मिल पाए। वे कुपोषण का शिकार न हों।
नीले कार्ड धारकों को मिलेगी सुविधा: सीएम ने कहा कि 40 लाख परिवार को एक फूड किट तैयार की जाएगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीडर सरसों का तेल दिया जाएगा।
हर 3 महीने में मिलेगी किट: उन्होंने कहा- हमें बच्चों के कुपोषण के बारे में पता चला। स्कूलों में बच्चों की सेहत जांच में यह बात सामने आई। इसलिए, मेरी रसोई योजना शुरू कर रहे हैं। हर 3 महीने के लिए किट दी जाए। पहली बार अप्रैल, मई और जून महीने की किट बांटी जाएगी।
क्वालिटी चेक के बाद अनाज मिलेगा: CM मान ने कहा- इस अनाज की क्वालिटी भी चेक होगी। इस बारे में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो हम अपनी रसोई में तेल उपयोग करते हैं, वैसा ही किट में दिया जाएगा। जैसे खिलाड़ियों की डाइट होती है, वैसे ही लोगों की सेहत होती है।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












